
उत्तर प्रदेश उपचुनाव के रिजल्ट जो भी हों लेकिन रुझानों से जो चीजें निकल कर आईं हैं उससे स्पष्ट है कि बसपा का नुक़सान हुआ है।समाजवादी पार्टी भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में लगातार चुनौती दे रही है…..
लेकिन जो सबसे आश्चर्यजनक बात है वह ये कि कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा है। कांग्रेस का बढ़ा ग्राफ और बसपा का बुरा प्रर्दशन समाजवादी पार्टी के लिहाज से बहुत अच्छे संकेत नहीं हैं क्योंकि जब कांग्रेस मजबूत होगी तो बसपा का वोटर जोकि भाजपाई नहीं है वह समाज वादी पार्टी के बजाय कांग्रेस को पसंद करेगा इसके अपने सामाजिक और राजनैतिक कारण हो सकते हैं लेकिन सच यही है,साथ ही मुसलमान भी अपने पुराने घर में वापसी कर सकते हैं।
समाजवादी नेतृत्व को दूसरे नम्बर पर रहने की आत्ममुग्धता से बाहर आना होगा बाकी उनकी मर्जी..!!
यशवीर